फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर शिफ्टिंग को लेकर गांव सांखोल में गरमागर्मी

Tue, 27 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव सांखोल में घर से मीटर बाहर लगाने का विरोध जारी है। गांव में मीटर शिफ्ट करने गए बिजली कर्मचारियों को सोमवार को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मजबूरीवश कर्मचारियों को काम रोकना पड़ा। हालात काबू करने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र में बिजली के मीटर घरों से बाहर लगाने का काम अंतिम चरण में हैं लेकिन लोगों का विरोध इस काम को पूरा होने में बाधा बन गया है। बीते शनिवार को गांव सांखोल में इस कारण हुए विवाद की वजह से बिजली कर्मियों को बैरंग लौटना पड़ा था, अब सोमवार को भी कर्मचारी काम नहीं कर पाए। गांव में लगभग 10 बिजली कर्मचारी मीटर शिफ्ट करने पहुंचे। जैसे ही ग्रामीणों को इस बात का पता चला, लोगों में फिर से गुस्सा भड़क गया। देखते ही देखते काफी ग्रामीण इकट्ठे हो गए। महिलाएं तो कर्मचारियों के सामने आकर अड़ गई। महिलाओं ने बिजली कर्मियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। लोगों के विरोध के कारण बिजली कर्मी पीछे हट गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों का शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस की सख्ती से लोग शांत तो हो गए, मगर उन्होंने काम शुरू नहीं होने दिया। कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों से संपर्क किया। कोई भी बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं आया, इसके बाद कर्मचारी वापस लौट गए।

कौन करेगा मीटरों की सुरक्षा
ग्रामीणों का कहना था कि मीटर घर की दिवारों की बजाय खंभों पर लगाए जा रहे हैं। इनकी सुरक्षा का ध्यान कौन रखेगा। गांव की गलियों में अक्सर बड़े वाहन आते-जाते रहते हैं। यदि टूट-फूट होती है तो फिर बार-बार बिजली दफ्तर के चक्कर काटने पड़ेंगे। इसके अलावा बिल भी अधिक आएगा। वे किसी भी हालत में मीटर बाहर नहीं लगने देंगे। पंच ऊषा, पंच बिंदू रानी, पंच अंजू, संतरा, खजानी, केला, सरोज, मोनिका, गीता, मंजू रानी, सविता, मोनी, प्रमिला, कमलेश, मधु, बबली, सुशीला, कविता, ऊषा रानी, राजबाला, सोनू राठी, ब्लाक समिति सदस्य दिनेश राठी, दलबीर राठी, मैंबर मंजीत राठी, ओमबीर राठी, सूबे सिंह, संजय राठी, नवदीप राठी, पारुल, अजय मैंबर, जगबीर नंबरदार, संदीप, समरजीत राठी, प्रदीप राठी, बलजीत राठी और पवन राठी आदि ने बिजली के मीटर बाहर लगाने का विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें