फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना अनुभव बच्चों व युवाओं के साथ साझा करें : एसपी

Sun, 14 Jan 2024 04:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर । एसपी डॉक्टर अर्पित जैन ने जिला पुलिस कार्यालय झज्जर में ऑपरेशन अभिभावक से जुड़े एसपीओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वे अपना अनुभव बच्चों व युवाओं के साथ साझा करें और उन्हें अच्छा शारीरिक प्रशिक्षण दें ताकि वह भविष्य में किसी भी तरह की फिजिकल परीक्षा पास कर सके।
विज्ञापन

युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन देकर प्रशिक्षित करें और उन्हें नशे के दुष्प्रभाव व अपराधी गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। पुलिस द्वारा आसौदा, मांडोठी, छारा, रोहद, जाखोदा, बादली, गोयला कला, गुभाना, छुडानी, बुपनीया, दूबलधन, बेरी, जटवाडा मोहल्ला बहादुरगढ़, ढेहा बस्ती बहादुरगढ़, झिमरों वाला मोहल्ला, दिल्ली गेट झज्जर, कच्चा बेरी रोड झज्जर, शिव कॉलोनी झज्जर, माछरौली, छपार, खुड़न, चांदपुर, नूना माजरा, डाबोदा खुर्द, लोवा खुर्द, ढाकला, सुरेहति, भदानी, सुहरा, सिलानी, कासनी, कबलाना, अकेडी मदनपुर, रूढ़ियावास, बहु, नोंगावा, डीघल, दुजाना, भदाना कला, न्यू विकास नगर लाइनपार बहादुरगढ़ में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य समाज से नशा व अपराध को खत्म करना है। इसके लिए पुलिस के स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि झज्जर जिला को अपराध व नशा मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें