बहादुरगढ़। सिविल अस्पताल के साथ लगती पावर हाउस को जाने वाली मुख्य सड़क पर सीवर लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यहां मैनहोल भी टूटे पड़े हैं। मंगलवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने मौके पर पहुंचकर इस सड़क और सीवर व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सीवर लाइन के कई मैनहोल पूरी तरह टूटे पड़े हैं और कुछ स्थानों पर सड़क भी धंस चुकी है। ऐसे में यहां किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
चेयरपर्सन ने मौके पर ही एचएसआईआईडीसी के एक्सईएन से फोन पर बातचीत की और स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और अस्थायी मरम्मत के बजाय स्थायी समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
चेयरपर्सन ने भरोसा दिलाया कि वे आमजन की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, सुमित सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।