फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाथरूम में पैर फिसलने से महिला की मौत, 12 दिन पहले जन्मा बेटा...परिवार में मातम

विज्ञापन
30jjrp19- झज्जर। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई करते पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
झज्जर। गांव तलाव में बच्चे के जन्म के 12 दिन बाद ज्योति (25) की बाथरूम में पैर फिसलने से मौत हो गई। परिवार में बच्चे के जन्म से खुशी का माहौल था जो एक झटके में मातम में बदल गया। ज्योति के पति सूरज गांव पासहौर में स्थित एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

गांव तलाव निवासी ज्योति मंगलवार की सुबह बाथरूम में गई थीं। इस दौरान महिला का बाथरूम में पैर फिसल गया जिसके बाद उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों को पता चला पाएगा।
ज्योति को 18 दिसंबर को ऑपरेशन से एक लड़का हुआ था जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। ज्योति की तीन वर्ष पहले गांव तलाव में सूरज के शादी हुई थी। सूरज गांव पासहौर में स्थित एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

मां बोलीं-शाम को ज्योति से हुई थी बात

सूचना मिलने के बाद पलवल जिले के राजीपुर गांव से महिला के परिजन पहुंचे। मां विजय देवी ने बताया कि सोमवार को शाम को ज्योति से बात हुई थी। उस समय बिल्कुल सही थीं लेकिन इसके बाद मंगलवार सुबह सूचना मिली कि ज्योति की बाथरूम में पैर फिसलन से मौत हो गई।



वर्जन
गांव तलाव निवासी एक महिला की बाथरूम में पैर फिसलने से मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद नागरिक अस्पताल में पहुंचकर मृतका के भाई के बयान पर बोर्ड के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

जयश्री, जांच अधिकारी, थाना सदर झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें