-फोटो 66 : धर्म विहार कॉलोनी में सड़क पर जमा गंदा पानी। संवाद
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बंद होने से शहर के वार्ड 18 में सीवर की समस्या बनी हुई है। धर्म विहार कॉलोनी की मुख्य सड़क पर इन दिनों सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। समस्या कोई अभी से नहीं बल्कि डेढ़ साल से बनी हुई है। न तो अधिकारी ही कोई ध्यान देे रहे हैं और न ही नेता। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। आए दिन सीवर ब्लॉक रहते हैं और गलियों में पानी जमा रहता है।
धर्म विहार कॉलोनी निवासी विकास कुमार, सतेंद्र सिंह, प्रीतम, अमित, रविंद्र, रणबीर सिंह ने बताया कि धर्म विहार कॉलोनी वासी पिछले डेढ़ वर्ष से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं और सीवर का गंदा पानी गली में भरा हुआ है। अब ड्रेन पर परनाला चौक से कॉलोनी की तरफ आने वाले मुख्य रास्ते की शुरुआत में ही यह समस्या बनी हुई है। ्रस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान करने की बजाय लटकाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गंदे पानी के बीच से वाहन जब निकलते हैं तो उसकी छींटे भी साथ चलते व्यक्ति और घरों पर पड़ती है। लोगों का कहना है कि प्रशासन उन्हें इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाए।
छोटूराम सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को चाल कर दिया गया है। जल्द ही कॉलोनियों में सीवर सफाई कार्य पूरा किया जाएगा।
-संदीप दूहन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग बहादुरगढ़।