बेरी।गां व दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. तराना नेगी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इस अवसर पर सक्षम युवा समर्थ भारत पर विस्तृत व्याख्यान मुख्य वक्ता, डॉ. सुनीता छिक्कारा द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि अपने-अपने लक्ष्य निर्धारित कर उस पर पूरे फोकस के साथ काम करें। प्रत्येक युवा को महाविद्यालय द्वारा आयोजित सभी गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए ताकि उनमें व्यक्तित्व व नेतृत्व कौशल विकसित हो सके। इस अवसर पर दोनों इकाईयों के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ सजनी देवी व डॉ. नरेंद्र दहिया, डॉ. नसीब सिह, डॉ. सीमा, डॉ. अजय जून उपस्थित रहे। संवाद