बहादुरगढ़। वार्ड नंबर 24 के अंतर्गत आने वाली कुम्हारों वाली गली के निवासी इन दिनों सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। कॉलोनी वासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कॉलोनी निवासी रविंद्र, प्रमोद, शकुंतला, कविता, संतोष, अंगूरी, खुशी, प्रमिला व यशपाल हिंदुस्तानी ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। उसके अंदर से निकली गंदगी से लोगों का गली से आना-जाना भी मुश्किल हो रहा है। हर समय बदबू उठती रहती है। सीवर ओवरफ्लो और जाम होने की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे एसडीएम से मिलेंगे।