झज्जर। छठी से 12वीं कक्षा तक होने वाले सेट परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी, जो 16 दिसंबर तक चलेंगी। इस बार मुख्यालय की तरफ से प्रश्न पत्र नहीं भेजा गया है। स्कूल स्तर पर यह परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इसके लिए निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
परीक्षा के लिए निदेशालय ने कुछ दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी थी। इसमें विद्यालय स्तर पर सेट की तैयारी पूरी करने के लिए कहा गया था। इसके अतिरिक्त सेट के अंक अवसर एप पोर्टल पर अपलोड करवाने की जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया या प्रभारी को दी गई है। पिछले कई दिनों से सरकारी स्कूलों में बच्चों की परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही थी। अब मंगलवार से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
यह रहेगी डेटशीट
छठी कक्षा का 10 दिसंबर को गणित, 11 दिसंबर को हिंदी, 12 दिसंबर को विज्ञान व ड्राइंग, 13 दिसंबर को संस्कृत व सामाजिक विज्ञान और 16 दिसंबर को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। सातवीं कक्षा का दस दिसंबर को सामाजिक विज्ञान, 11 दिसंबर को गणित, 12 दिसंबर को हिंदी और विज्ञान, 13 दिसंबर को अंग्रेजी व संस्कृत और 16 दिसंबर को ड्राइंग विषय की परीक्षा होगी। आठवीं कक्षा का 10 दिसंबर को हिंदी, 11 दिसंबर को अंग्रेजी, 12 दिसंबर को गणित व सामाजिक विज्ञान, 13 दिसंबर को विज्ञान व ड्राइंग और 16 दिसंबर को संस्कृत, उर्दू और पंजाबी विषय की परीक्षा होगी।
9वीं कक्षा का दस दिसंबर को गणित, 11 दिसंबर को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, 12 दिसंबर को हिंदी व विज्ञान, 13 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 10वीं कक्षा का 10 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान, 11 दिसंबर को अंग्रेजी, 12 दिसंबर को गणित व हिंदी, 13 दिसंबर को विज्ञान, संस्कृत, उर्दू व पंजाबी विषय की परीक्षा होगी। 11वीं कक्षा का दस दिसंबर को अंग्रेजी, इकोनॉमिकस/होम साइंस, 11 दिसंबर को गणित/बायोलॉजी/पॉलटिक्ल साइंस-पब्लिक एड, फाइन आर्ट/म्यूजिक/साइकोलोजी, 12 दिसंबर को सोसलॉजी/बिजनेस स्टडी/कैमिस्ट्री, संस्कृत/पंजाबी/उर्दू, 13 दिसंबर को हिस्ट्री/फिजिक्स/अकाउंटस, हिंदी, 16 दिसंबर को कंप्यूटर साइंस/ज्योग्राफी व एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा होगी। 12वीं कक्षा का दस दिसंबर को गणित/बायोलॉजी/पॉलटीकल साइंस/पब्लिक एड, संस्कृत/पंजाबी-उर्दू, 11 दिसंबर को इतिहास/फिजिक्स/अकाउंटस, एनएसक्यूएफ, 12 दिसंबर को अंग्रेजी व हिंदी, 13 दिसंबर को सोसलॉजी/बिजनेस स्टडी/कैमिस्ट्री, इकनोमिक्स/होम साइंस, 16 दिसंबर को फाइन आर्ट-म्यूजिक/साइकलोजी/कंप्यूटर साइंस व ज्योग्राफी विषय की परीक्षा होगी।