फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के एकमात्र बाईपास की सर्विस लेन जर्जर, बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा

विज्ञापन
फोटो-59: बहादुरगढ़ बाईपास पर सड़क के गड्ढे भरने के लिए डाली गई सामग्री। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के एकमात्र बाईपास की सर्विस लेन इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। लगातार बारिश के बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढे और अधिक खतरनाक हो गए हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और बारिश का पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


हालांकि संबंधित विभाग की ओर से कुछ स्थानों पर गड्ढों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ है। कुछ ही दिनों में भरा गया मलबा दोबारा उखड़ गया, जिससे सड़क की स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। शहरवासी राजकुमार अरोड़ा, जयपाल सांगवान और विनोद कुमार आदि का कहना है कि अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जानी चाहिए।

इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता सबसे अधिक जोखिम भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सर्विस लेन का पुनर्निर्माण कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें