फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जींद के बीच दो स्पेशल ट्रेन शुरू

Sat, 27 Feb 2016 11:51 PM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन की आड़ में आगजनी, उपद्रव व हिंसक घटनाओं के चलते बेपटरी हुआ दिल्ली-बठिंडा रेल मार्ग शनिवार को पटरी पर आ गया। करीब एक पखवाड़े के बाद शनिवार से दो स्पेशल पैसेंजर गाड़ियां चलने लगीं। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों की मानें तो रेल यातायात सामान्य होने को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन अधिकारी इसे जल्द ही सुचारू होने की बात कह रहे हैं। पिछले कई दिनों से ट्रेनें न चलने से हजारों रेल यात्रियों को दिक्कत हो रही थी। तीन-चार दिन से कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें तो ट्रैक पर दौड़ने लगी थीं, लेकिन यात्री गाड़ियों को लेकर असमंजस बना हुआ था।

रेलवे की ओर से दिल्ली से जींद तक दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन किसी कारण वश उसका परिचालन बंद हो गया था। अब अचानक शनिवार को दिल्ली-जींद के बीच ये दो स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिली है। स्टेशन अधीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि जल्दी ही दूसरी पैसेंजर ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

 
इन गाड़ियों से यात्रियों ने किया सफर
शनिवार को यात्रियों ने बहादुरगढ़ स्टेशन के रास्ते होकर गुजरने वाली स्पेशल दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेनों के अलावा गोरखधाम, कालिंदी, जनता व अंडमान एक्सप्रेस के माध्यम से अपने-अपने गंतव्य तक सफर किया।

30 हजार लोग करते हैं सफर
दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ स्टेशन से 18 एक्सप्रेस और 13 पैसेंजर गाड़ियां निकलती है। इनमें से कुछेक ट्रेन यहां रुकती नहीं। मगर रोजाना करीब 30 हजार यात्री इन ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली-बठिंडा लाइनों पर विभिन्न स्थानों के लिए सफर करते हैं। पिछले पखवाड़ा भर से ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्रियों को भारी कठिनाई हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें