फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के अधिकारों पर डाका आरक्षण नहीं : राव इंद्रजीत

Sat, 27 Feb 2016 11:43 PM IST
झज्जर/
विज्ञापन
विज्ञापन
उपद्रव में हुए जान माल का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जो दूसरों के अधिकारों पर प्रभाव डाले वो आरक्षण नहीं है। आरक्षण की जिस आग में प्रदेश जला है, उससे प्रदेश विकास के मामले में 20 साल पीछे चला गया है।
विज्ञापन


उपद्रव में हुए नुकसान का पैसा तो केंद्र सरकार से आ जाएगा, लेकिन समाज में भाईचारे के बीच जो नफरत की खाई बनी है, उसे आसानी से भरना संभव नहीं है। छावनी मोहल्ले में लोगों को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत ने कहा कि उपद्रव में सरकार का दोष बताया जा रहा है। प्रदेश सरकार की नाकामी इसमें रही भी है तो वे इसके लिए समाज से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि उपद्रव के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी।

एसपी खिसके
राव इंद्रजीत सिंह जिस समय लोगों के बीच थे तो वहां अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसपी सुमित कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने मंत्री के आगे पुलिस प्रशासन पर उपद्रव को रोकने में कोई कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। एसपी पर लोगों ने सीधा जुबानी हमला बोला तो एसपी वहां से खिसक कर पीछे चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें