फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता शुरु, झज्जर के तैराकों ने झटके पदक

Sat, 12 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 65 : राज्य तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए तैराक। स्रोत एकेडमी
विज्ञापन
बहादुरगढ। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में राज्य तैराकी प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को प्रतियोगिता के सीनियर मुकाबले शुरू हो गए। मैन्स ग्रुप के 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में केशव फरीदाबाद को गोल्ड, अतुल धनखड़ झज्जर को सिल्वर और जयवर्धन राव को कांस्य पदक हासिल हुआ है। मैन्स ग्रुप के 50 मीटर बैकस्ट्रोक में झज्जर के दक्ष फौगाट ने गोल्ड मेडल और सोनीपत के आयान वीर खत्री ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन


1500 मीटर फ्री स्टाइल में झज्जर के मयंक जून ने गोल्ड, गुरुग्राम के पूरब सहरावत ने सिल्वर और झज्जर के आरव धनखड़ ने कांस्य पदक हासिल किया है। 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में फरीदाबाद के केशव कौशिक ने गोल्ड, गुरुग्राम के निशांत ने सिल्वर और झज्जर के नितिन ने कांस्य पदक हासिल किया है। 200 मीटर बटरफ्लाई में जींद के आदित्य ने गोल्ड, झज्जर के मयंक जून ने सिल्वर, पलवल के रक्षित ने कांस्य पदक पाया।
200 मीटर आईएम में गुरुग्राम के निशांत ने गोल्ड, झज्जर के भोलेंद्र ने सिल्वर और फरीदाबाद के केशव कौशिक ने कांस्य पदक हासिल किया है। वूमेंस कैटेगरी के 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में गुरुग्राम की साम्या सिंगारी ने गोल्ड, झज्जर की समृद्धि विजयरन ने सिल्वर और फरीदाबाद की नियति जुल्का ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

50 मीटर बैकस्ट्रोक में सोनीपत की भारती ने गोल्ड, गुरुग्राम की वीरा ने सिल्वर और गुरुग्राम की इवा गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया है। 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में झज्जर की प्रियांशी ने गोल्ड, फरीदाबाद की पूर्णिमा ने सिल्वर और जींद की कीर्ति ने कांस्य पदक हासिल किया है। 200 मीटर आईएम में गुरुग्राम की साम्या सिंगारी ने गोल्ड, सोनीपत की भारती ने सिल्वर और फरीदाबाद की पूर्णिमा कौशिक ने कांस्य पदक हासिल किया है।
प्रतियोगिता के विजेता तैराकों को वार वेटर्न महेंद्र पहलवान और एक्स आर्मी पर्सन अजीत सिंह धनखड़ ने मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने भी प्रतियोगिता में शिरकत की और तैराकों का हौसला बढ़ाते हुए विजेता तैराकों को मेडल पहनाए। पंजाब यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ. राकेश मलिक ने प्रतियोगिता के दौरान तैराकों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में तैराकों को फ्री एडमिशन दिया जाएगा और यूनिवर्सिटी की तरफ से खेलते हुए मेडल लाने पर एक लाख का इनाम भी दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सदस्य सुरेश जून, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, बलवान पहलवान, सत्यनारायण शर्मा, सीनियर कोच साई जाधव, पदमपाल, विशाल, विकास, हर्ष कौशिक, प्रकाश कादयान, एके पंडित, साहिल, रविन्द्र, राम ढुल, रामस्वरूप शर्मा, चेतन, अनिल शर्मा, विनोद, विजयपाल, संदीप सिरसा और कृष्णमुरारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें