फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुरक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़, 1 करोड़ होंगे खर्च

Mon, 03 Feb 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में नागरिक अस्पताल की टूटी चारदीवारी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था जल्द ही सुदृढ़ होगी। यहां पर जर्जर चहारदीवारी का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस पर 1 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी विभाग को राशि जमा करा दी गई है। जल्द ही पीडब्ल्यूडी विभाग कार्य को लेकर टेंडर जारी करेगा। इसके बाद टेंडर अलॉट होते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। बहादुरगढ़ में काफी समय पहले नागरिक अस्पताल का निर्माण किया गया था। उसी दौरान यह चहारदीवारी बनाई गई थी। अब यह जर्जर हो चुकी है और इसकी ऊंचाई भी काफी कम है। इसकी वजह से दीवार कूदकर लोग अस्पताल परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में दीवार बनने के बाद सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी हो जाएगी। कई बार इस चहारदीवारी के निर्माण की मांग भी की जा चुकी है। अब इस पर कार्य शुरू होने वाला है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से इसका एस्टीमेट तैयार करवाया गया है औ फिर इसको अपने मुख्यालय भेजा गया। वहां से इसकी मंजूरी मिलने के साथ ही बजट भी जारी कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की पीडब्ल्यूडी विभाग को पैसे जमा करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं अब सिविल अस्पताल परिसर में जो रिहायशी क्वार्टर हैं, उनका भी पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम हाउस का भी सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें