फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़, 1.36 करोड़ से सुधरेगी चहारदीवारी

Tue, 02 Sep 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में नागरिक अस्पताल की टूटी चहारदीवारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था जल्द ही सुदृढ़ होगी। यहां पर जर्जर चहारदीवार का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस पर 1 करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी विभाग को राशि जमा करा दी गई है। विभाग की ओर से कार्य को लेकर टेंडर अलॉट कर दिया गया है, हफ्तेभर में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में 20 वर्षों पहले नागरिक अस्पताल का निर्माण किया गया था। उसी दौरान यह चहारदीवारी बनाई गई थी। अब यह जर्जर हो चुकी है और इसकी ऊंचाई भी काफी कम है। इसकी वजह से दीवार कूदकर लोग अस्पताल परिसर में प्रवेश कर जाते हैं।
दीवार ऊंची होगी तो यहां से कूदना आसान नहीं होगा। दीवार बनने के बाद सुरक्षा व्यवस्था भी और कड़ी हो जाएगी। अनेक बार इस चहारदीवारी के निर्माण की मांग भी की जा चुकी है। अब इस पर कार्य शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

नई दीवार बनने के बाद नागरिक अस्पताल की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी। वहीं अब सिविल अस्पताल परिसर में जो रिहायशी क्वार्टर हैं, उनका पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम हाउस का भी सुधार कराया जाएगा।




नागरिक अस्पताल की जर्जर चहारदीवारी का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 करोड़ 36 लाख रुपये विभाग को जमा कराई गई है। टेंडर जारी कर दिया गया है। अस्पताल की चहारदीवारी पूरी तरह टूटी और ऊंचाई कम है। दीवार को ऊंचा बनाया जाएगा ताकि कोई भी दीवार से आसानी से अंदर आ न सके।
विज्ञापन


-अनिल रोहिल्ला, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें