-फोटो 64 : रेलवे रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। भादो महीने में सावन जैसी झड़ी लगी हुई है। मौसम सुहावना हो गया है। सितंबर के पहले ही दिन जमकर बरसे। सुबह के समय जहां बूंदाबांदी हुई। वहीं शाम 4 बजे जमकर बारिश हुई। शहर की सड़कों, कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर बारिश का पानी जमा हो गया। तेज बारिश का दौर एक घंटे तक चला। इस दौरान 58 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री और न्यूनमत 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 3 सितंबर तक तेज बारिश की संभावना है। यलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी आसमान काले बादलों से ढका हुआ है।
सितंबर माह और हफ्ते के पहले दिन इंद्रदेव बहादुरगढ़ में जमकर बरसे। सुबह 7 बजे जहां हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं दोपहर के समय धूप निकली और शाम 4 बजे आसमान काले बादलों से ढक गया। दिन में ही रात हो गई।
सड़कों पर चलने के लिए वाहन चालकों को गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ी। इस दौरान तेज बारिश होने लगी। यह बारिश करीब एक घंटे तक हुई। ठंडी हवा और बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। उमस भरी गर्मी की पूरी तरह से छुट्टी हो गई है। अभी तेज बारिश की संभावना है।
शाम के समय हुई बारिश के बाद शहर की सड़कों, कॉलोनियों में पानी जमा हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी झील मोहल्ला, रेलवे रोड, मेन बाजार, बाग वाला मोहल्ला, झज्जर रोड सब्जी मंडी, पॉश इलाके सेक्टर-2, सेक्टर-6, सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड, नजफगढ़ रोड, बालौर रोड, छोटूराम नगर, लाइनपार के विकास नगर, बराही फाटक समेत कई स्थानों पर काफी मात्रा में जलभराव हो गया और लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारियों की ओर से 3 सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
-फोटो 64 : रेलवे रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : samvad