शहर से बाहर प्रदूषण मुक्त एरिया में मकान बनने की बाट जोह रहे शहरवसियों के लिए खुशखबरी है। अब इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि गुरुग्राम रोड पर बनने वाले सेक्टर-7 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला योजनाकार विभाग द्वारा सेक्टर की ड्राइंग मुख्यालय भेजी गई थी, जिसकी अप्रूवल मिल चुकी है।
अब हुडा कभी भी ड्रॉ की घोषणा कर सकता है। करीब 500 एकड़ भूमि में बनने वाले इस सेक्टर से काफी शहरवासियों को सुविधा मिलेगी। विभाग का दावा है कि इसमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की हरसंभव कोशिश रहेगी। हुडा की मानें तो सेक्टर में रहने वालों को नर्सरी स्कूल से लेकर पुलिस सुरक्षा व रिहायशी क्षेत्र के हिसाब से मिलने वाली बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का दावा पेश किया जा रहा है।
बता दें पिछले काफी समय से गुरुग्राम रोड पर चल रहा सेक्टर-7 का प्रोजेक्ट करीब पूरा हो चुका है। जल्द ही विभाग द्वारा क्षेत्रवासियों को इसकी सौगात मिलने वाली है। जिला योजनाकार विभाग के सहायक प्रारूपकार कुलदीप ने बताया कि विवरण के आधार पर 500 एकड़ भूमि में बने इस सेक्टर में 1893 प्लॉट काटे गए हैं। जिनमें 90 वर्ग मीटर से लेकर 400 वर्ग मीटर के प्लॉटों की सुविधा उपभोक्ता को दिए जाने की जानकारी दी गई है। संबधित विभाग का कहना है कि प्रदूषण से मुक्त शहर से बाहर सेक्टर-7 के रूप में एक विशेष प्रोजेक्ट का कार्य पूरा कर लिया गया है।
अब बस इंतजार है तो बस विभाग द्वारा किए जाने वाले ड्रॉ की घोषणा का, लेकिन अभी 639 प्लॉटों की भूमि पर निजी भू मालिक अपना हक जता रहे हैं, जिसके कारण इस इन प्लॉटों की भूमि का मामला कोर्ट में पेंडिंग चल रहा है, लेकिन विभाग का दावा है, जल्द ही यह मामला भी सुलझने वाला है।
1893 प्लॉटों में से कितने गज के कितने प्लॉट कितने हैं कोर्ट के अधीन
90 वर्ग मीटर के कुल प्लॉटों की संख्या 322
कोर्ट के अधीन प्लॉटों की संख्या 132
क्लियर प्लॉटों की संख्या 190
135 वर्ग मीटर के कुल प्लॉटों की संख्या 404
कोर्ट के अधीन प्लॉटों की संख्या 164
क्लियर प्लॉटों की संख्या 240
162 वर्ग मीटर के कुल प्लॉटों की संख्या 445
कोर्ट के अधीन प्लॉटों की संख्या 141
क्लियर प्लॉटों की संख्या 304
220.5 वर्ग मीटर के कुल प्लॉटों की संख्या 308
कोर्ट के अधीन प्लॉटों की संख्या 102
क्लियर प्लॉटों की संख्या 206
324 वर्ग मीटर के कुल प्लॉटों की संख्या 242
कोर्ट के अधीन प्लॉटों की संख्या 33
क्लियर प्लॉटों की संख्या 209
450 वर्ग मीटर के कुल प्लॉटों की संख्या 172
कोर्ट के अधीन प्लॉटों की संख्या 67
क्लियर प्लॉटों की संख्या 105
कितनी भूमि पर क्या रहेंगी सुविधाएं
रिहायशी प्लॉटों के लिए निर्धारित एरिया 93.73 एकड़
शॉपिंग सेंटर के लिए निर्धारित एरिया 9.78 एकड़
कम्युनिटी सेंटर के लिए निर्धारित एरिया 2.08 एकड़
पॉली क्लीनिक के लिए निर्धारित एरिया 1.20 एकड़
अस्पताल के लिए निर्धारित एरिया 5.25 एकड़
हाउसिंग ग्रुप के लिए निर्धारित एरिया 10.87 एकड़
प्राइमरी व नर्सरी स्कूल के लिए के लिए निर्धारित एरिया 4.78 एकड़
हाईस्कूल के लिए निर्धारित एरिया 5 एकड़
रोड पार्कों व खुले स्पेस के लिए के लिए निर्धारित एरिया 43.80 एकड़
क्षेत्रवासियों का प्रदूषण मुक्त जगह के रूप में रहने का सपना जल्द ही सेक्टर-7 के रूप में पूरा होने वाला है। जिसको लेकर सभी प्रकार की अप्रूवल मिल चुकी हैं। जल्द ही संबधित विभाग की और से प्लॉटों व उपभोक्ताओं के बीच की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
देशराज, जिला योजनाकार अधिकारी