फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-6 वासी परेशान, गलियों में रहता है बंदरों का कब्जा

Wed, 29 Jan 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : सेक्टर-6 की सड़क पर बैठे बंदर। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बंदरों के उत्पात से शहर के सेक्टर-6 के निवासी परेशान हैं। हालांकि नगर परिषद की ओर से शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर दिया हुआ है। एजेंसी की ओर से बंदर पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-6 में बंदरों की संख्या काफी अधिक होने से बच्चों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सेक्टर-6 निवासियों ने नगर परिषद से यहां से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। बंदरों का उत्पात शहर के सभी इलाकों में देखने को मिल रहा है। कॉलोनी, सेक्टर से लेकर सोसाइटी के लोग भी बंदरों से परेशान हैं। कई दिनों से एजेंसी की ओर से बंदरों को शहर के पार्कों से पकड़ने की कवायद भी चल रही है। चार-पांच दिन पहले एजेंसी के कर्मचारियों ने अग्रवाल कॉलोनी स्थित पार्क से बंदर पकड़े थे।
सेक्टर-6 के रहने वाले राजकुमार सिंह, कृष्ण कुमार व सुचेत कुमार ने बताया कि बंदर उनके घरों के ऊपर लगी पानी की टंकी के ढक्कन को तोड़ देते हैं। महिलाएं कपड़े सुखाती हैं तो कपड़ों को भी उठा ले जाते हैं। सेक्टर-6 निवासी महिला योगिता कटारिया ने बताया कि बंदरों के उत्पात से सभी लोग परेशान हैं। मंदिर जाते समय रास्ते में बंदर लोगों के हाथ से सामान तक छीन लेते हैं। कई बार तो महिलाओं और बच्चों को काटने के मामले आए हैं। सड़कों पर लगातार घूमते रहने वाले बंदरों से सभी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें