फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारी बोले- दो दिन में नहीं मिला बकाया वेतन तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे

Wed, 29 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तीन माह के बकाया वेतन को लेकर ठेकेदार के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना देकर रोष जताया। सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं, कर्मचारियों ने चेताया कि अगर दो दिन के अंदर उनका बकाया वेतन नहीं दिया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी की ठेकेदार होगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि जब वे ठेकेदार से बकाया वेतन को लेकर बात करते हैं तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं देता, जब वे नगर परिषद अधिकारियों से बात करते है तो अधिकारी ठेकदार को ठेका देने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते है। उन्हें 10 जनवरी तक बकाया वेतन देने का आश्वासन दिया गया था, आज 28 तारीख हो चुकी है, मगर उन्हें बकाया वेतन अभी तक नहीं मिला है।

सफाई कर्मचारी शिव, अनिल, विनोद, आकाश, विशाल व मुकेश ने कहा कि उन्हें पिछले तीन माह का वेतन अभी तक नहीं मिला। जिसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब भी वे ठेकेदार से वेतन की मांग करते है तो आज कल का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि पीएफ और ईएसआई का पैसा तो उनके वेतन से काटा जा रहा है, मगर कुछ कर्मचारियों का पीएफ जमा हो रहा तो कुछ का नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी सभी मांगे जायज है। ऐसे में ठेकेदार समय पर कर्मचारियों को वेतन दे। कर्मचारियों ने ठेकेदार से महीने पर चार छुट्टियां देने, समय पर वेतन देने, पीएफ व ईएसआई की सुविधा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें