17jjrp04- गांव बिठला में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत-पुलिस
साल्हावास। गांव बिठला में नशामुक्ति टीम ने घर-घर जाकर शनिवार को ग्रामीणों को जागरूक किया। अभियान में नशामुक्ति टीम में तैनात मुख्य सिपाही सपना और एसपीओ संजीत ने ग्रामीणों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार और समाज की नींव को भी कमजोर करता है। टीम ने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर सकारात्मक और स्वस्थ जीवन अपनाएं। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान लोगों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय समझाए गए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की सलाह दी गई।