फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर वर्ल्ड वाइड कांपीटीशन में रहा सेकेंड रनर-अप

Sun, 20 Dec 2015 12:45 AM IST
झज्जर/ बहादुरगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हाल ही में अमेरिका में संपन्न हुए मिस्टर वर्ल्ड वाइड कांपीटीशन में पूरे विश्व ने भारतीय लिबाज धोती-कुर्ते की चमक देखी।
विज्ञापन


धोती-कुर्ता और सिर पर चिट्टी पगड़ी पहने बहादुरगढ़ के संदीप छिकारा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। शानदार प्रदर्शन के बूते अपना संदीप मिस्टर वर्ल्ड वाइड कांपीटीशन में टाप-3 में रहा। स्वदेश लौटने पर संदीप का गांव कानोन्दा में अभिनंदन किया गया।

मशहूर संस्था हर्नान्डेज क्राउन एंटरटेनमेंट द्वारा गत 3 से 13 दिसंबर तक ओरलेंडो सिटी फ्लोरिडा (यूूएसए) में मिस्टर वर्ल्ड वाइड माडल कांपीटीशन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


इसमें विश्वभर से 47 देशों के माडलों ने भाग लिया। बहादुरगढ़ की माटी के लाल पूर्व मिस्टर इंडिया संदीप छिकारा ने इस विश्व स्तरीय मुकाबले में देश का नेतृत्व किया।

हाथ में तिरंगा लेकर अपने देसी लिबाज धोती-कुर्ता पहने संदीप छिकारा ने शांति और सादगी का संदेश दिया। हर किसी ने खड़े होकर भारतीय लिबाज धोती-कुर्ते की सराहना की। इस कांपीटीशन में भारत टाप-3 में रहा। अन्य दो माडल लेबनान और पाकिस्तान के थे।

गांव से दिल्ली और फिर चला गया मुंबई
25 वर्षीय संदीप छिकारा मूलत: बहादुरगढ़ के गांव कानोन्दा के निवासी हैं। साधारण परिवार में जन्मे संदीप गांव से निकलकर कुछ समय दिल्ली रहे और फिर मुंबई चले गए।

अब पिछले चार साल से माडलिंग कर रहे हैं। कड़ी मेहनत के बल पर कई खिताब अपने नाम किए और वर्ष-2013 में रुबरू मिस्टर इंडिया भी बने।

नेशनल-इंटरनेशनल शो किए। वील्स फैशन वीक ऑफ इंडिया, टाइम्स ऑफ इंडिया फैशन वीक और लेक्मे फैशन वीक आदि बड़े शो में भी काम कर चुके हैं।

ऐसे हुए सेलेक्ट
अमर उजाला से बातचीत में माडल संदीप ने बताया कि लुक, बाडी, पर्सनॉलिटी, इंटेलिजेंस और प्रेजेंस ऑफ माइंड के हिसाब से चयन होता हैै।

उन्हें रुबरू मिस्टर इंडिया ग्लोबल फेडरेशन की ओर से सेलेक्ट किया गया था। देश के कई माडलों के नाम गए थे, जिसमें उनके नाम पर मुहर लगी। उन्होंने जी जान से तैयारी की थी।

मिस्टर वर्ल्ड बनना हर किसी माडल का सपना होता है। वह बहुत खुश है कि उन्हें इतने बड़े स्तर पर देश का नेतृत्व करने का अवसर मिला।

संदीप ने कहा कि सादगी और शांति से बढ़कर कुछ नहीं। भारतीय सभ्यता और शांति का संदेश देने के लिए उन्होंने धोती-कुर्ता पहना।

कनेडियन फैशन डिजाइनर ने किया मोटिवेट
संदीप दिल्ली के हेल्थ क्लब (जिम) में ट्रेनिंग देते थे। करीब चार साल पहले उन पर कनेडियन फैशन डिजाइनर सोनिया की नजर पड़ी। डिजाइनर सोनिया उनकी लुक देखकर प्रभावित हुई।
विज्ञापन


सोनिया के कहने पर उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया। उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और पहला शूट भी सोनिया के लिए किया था, जो सक्सेस रहा। उसके बाद उनके पास आफर आते चले गए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें