ज पुलिस की टीम द्वारा एक आरोपी को जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया है। पुलिस चौकी प्रभारी डीघल उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 10 मई को पुलिस चौकी डीघल के एरिया में दो आरोपियों ने जान से मारने की नियत से एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के पश्चात आरोपी मौका से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया। थाना दुजाना में आरोपियों के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।
चौकी प्रभारी डीघल ने बताया कि रविंद्र निवासी गांव मातन जिला झज्जर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़े में जान से मारने की नियत से चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसमें अमित निवासी गांव मातन गंभीर रूप से घायल हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान बलराम उर्फ बल्ला निवासी गांव डीघल के तौर पर की गई। उपरोक्त मामले में एक आरोपी संदीप निवासी लखमान पाना गांव डीघल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।