बेरी में बैंक पर लगाया गया नोटिस।
- फोटो : Jhjhar
मेन बाजार में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इडिया बैंक में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने से बैंक में हड़कंप मच गया। वीरवार को सुबह एक बार तो बैंक को खोला गया, बैंक परिसर को नगर पालिका कर्मचारी द्वारा सैनिटाइज किया गया और उसके बाद बैंक प्रबंधक ने बैंक के कर्मचारी में कोरोना पॉजिटिव की बात उपमंडल अधिकारी को बताई तो उपमंडल ने तुरंत प्रभाव से बैंक को बंद करने के आदेश जारी कर दिए।
बता दें कि जिले के गांव खेडी आसरा का युवक बेरी स्टेट बैंक में बतौर क्लर्क के पद पर तैनात है। सोमवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में बैंक कर्मचारी ने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। बैंक स्टाफ को पता चला तो वीरवार को बैंक में लेन-देन का कार्य भी बंद कर दिया गया। बैंक प्रबंधक प्रवीन ने बताया कि वीरवार को जैसे ही ब्रांच में पहुंचे तो पता चला कि गांव खेडी आसरा निवासी कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो उसके बाद ब्रांच को सैनिटाइज स्प्रे करवाया गया। उपमंडल अधिकारी के आदेश के बाद बैंक को बंद कर दिया गया। बैंक में किसी प्रकार का कोई लेन-देन नही हुआ।
- आखिरी बार शुक्रवार को बैंक में आया था कर्मचारी
बैंक प्रबंधक का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मिला कर्मचारी बैंक के आखिरी बार शुक्रवार को आया था। गले में खरास व खांसी, जुकाम होने से कर्मचारी ने सोमवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में जाकर अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसकी बुधवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई, बैंक कर्मचारी करीब 15 दिन पहले दिल्ली गया था अपने निजी काम से कर्मचारी गया था।
- बैंक के 9 कर्मचारियों को हुआ कोरोना टेस्ट
बैंक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बैंक स्टॉफ के 9 कर्मचारियों ने बेरी के नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया बौर जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही बैंक में कामकाज शुरू हो पाएगा।
- पेंशन धारकों को हुई परेशानी
वीरवार को जैसे ही बैंक खुला तो बैंक के पेंशन धारकों की लाइन लगी हुई थी। जैसे ही ब्रांच को सैनिटाइज करने के बाद बंद कर दिया तो पेंशन लेने आए बुजुर्ग को मायूस होकर लौटना पड़ा।