बादली। बादली स्थित चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश के लिए आज से आवेदन शुरू होंगे। काउंसिलिंग के लिए मेरिट सूची तीन जुलाई को जारी की जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के तहत 3 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थी अपना पंजीकरण करने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण 25 जून तक व आवेदन 26 जून तक होगा।
बादली के चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्नातक की सीटें 240 से बढ़ाकर 400 कर दी हैं। कालेज के उप प्राचार्या आनंद काद्यान ने बताया कि पहले राउंड की काउंसिलिंग के लिए पहली मेरिट सूची 2 जुलाई को प्रोविजनल व 3 जुलाई को फाइनल सूची जारी होगी। विद्यार्थी को अपनी सीट पक्की करने के लिए 4 से 8 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के लिए दूसरी मेरिट सूची प्रोविजनल 9 जुलाई और फाइनल सूची 10 जुलाई को जारी की जाएगी। विद्यार्थी को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए 10 से 12 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। रिक्त सीटों के लिए तीसरी फिजिकल काउंसिलिंग 15 जुलाई को होगी।
चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में विषयवार सीट
कोर्स
सीटें
बीए
400
बी कॉम
80
एम साइंस
20
एन साइंस
40
कंप्यूटर साइंस
40
एमए जियोग्राफी
30
एमए हिंदी
60
एमए अंग्रेजी
60
एमए इतिहास
60