फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेनोंं में सीट फुल, वेटिंग भी 100-300 से अधिक

Tue, 12 Mar 2024 12:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुगढ़। होली का त्योहार जैसे नजदीक आ जा रहा है। क्षेत्र में काम करने वाली श्रमिकों अपने घर जाने के लिए ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी है। जिसके चलते वेटिंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली महामोदी फरक्का एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में सीटें फुल हो गई है। 20 मार्च के बाद तो ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग 100 से 300 तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


यूपी-बिहार और अन्य प्रदेशों से आकर बहादुरगढ़ में काम करते हैं। कुछ लोग परिवार के साथ रहते हैं तो कुछ परिवार को गांव छोड़कर आते हैं। त्योहार के मौके पर लोग अपने गांव या शहर की तरफ जाने के लिए उत्सुक रहते हैं। जिसके चलते 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को होली है। ऐसे में बहादुगढ़ से लोगों ने अपने-अपने घरों को जाने के लिए अभी से ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके चलते वेटिंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान वेटिंग लिस्ट 50 से 150 तक पहुंच गई है।
इन ट्रेन शहरों के लिए सबसे ज्यादा वेटिंग

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा वेटिंग आ रही है। इनमें 20 से लेकर 24 मार्च के बीच लगातार वेटिंग बढ़ रही है।बनारस, लखनऊ और पटना आदि शहरों के लिए 20 मार्च को 150, 23 मार्च को 170 स्लीपर में वेटिंग हो गई है।
विज्ञापन

रामवीर
एक निजी कंपनी में काम करता हूं। होली पर घर जाने के लिए रिजर्वेशन करने आया था।फरक्का एक्सप्रेस में टिकट तो हो गई पर 70 वेटिंग है।
-हरिकृष्ण
होली की छुट्टी होगी इसलिए अयोध्या में अपने घर जाकर परिवार के साथ होली मनाने जा रहा था, लेकिन ट्रेन में 105 वेटिंग आ रही है।
वर्जन:
त्योहार को लेकर ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। बिहार की तरफ जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग आ रही है। बनारस, लखनऊ और पटना की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक वेटिंग है।
विज्ञापन

यशपाल सिंह स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें