फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीएम ने गांवों को दौरा कर जलनिकासी का लिया जायजा

Sun, 14 Sep 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 70: शनिवार को गांवों में जलनिकासी कार्यो का जायजा लेते एसडीएम नसीब कुमार। स्रोत सूचना विभ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पिछले दिनों आई भारी बारिश के चलते उपमंडल क्षेत्र में पैदा हुई जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सजग है। शनिवार को एसडीएम नसीब कुमार ने उपमण्डल के गांव रोहद, आसंडा, भापडोदा, छारा, रिवाडी खेड़ा, छुड़ानी, खरमाण, मातन, टाडाहेडी के साथ-साथ गांवों के स्कूलों का भी निरीक्षण किया। संबंधित गांव के ग्राम सचिव को निर्देश दिए भारी बारिश से जितने भी मकान क्षतिग्रस्त हुए उन्हें सत्यापित करें।
विज्ञापन

उन्होंने गांव छुड़ानी में जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में विशेष परियोजना तैयार की जाएगी,जिससे भविष्य में गांव में जलभराव स्थिति पैदा नही होगी। इसके अलावा ग्रामीणों की मांग पर जल खुम्बी निकलवाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वह बारिश से क्षति ग्रस्त घरों और खराब फसलों की जानकारी ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर 15 सितंबर तक अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें