फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीएम ने छोटूराम नगर का किया दौरा

Thu, 11 Sep 2025 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : मुंगेशपुर ड्रेन पर तटबंधों का निरीक्षण करते एसडीएम नसीब कुमार। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एसडीएम नसीब कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ से गुजरने वाली मुंगेशपुर ड्रेन के ओवरफ्लो से उत्पन्न जलभराव की स्थिति पर नियंत्रण के लिए प्रशासन का पूरा फोकस है। बारिश बंद होने के कारण लगातार शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर कम होता जा रहा है। बुधवार को उन्होंने जलभराव से प्रभावित क्षेत्र छोटूराम नगर का दौराकर जल निकासी के लिए ग्राउंड लेवल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से बातचीत की और कहा कि उन्हें किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है प्रशासन आपके साथ है।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि भविष्य में मुंगेशपुर ड्रेन के किनारों पर कटाव की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए किनारों व तटबंधों को सिंचाई विभाग, एसडीआरएफ व नप की टीमों की ओर से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छोटूराम नगर में जलभराव का स्तर निरंतर कम हो रहा है। उनका पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द पानी निकासी का कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें