फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कमिश्नर डॉ. राजश्री ने महाकाली कंठी माता मंदिर में की पूजा

Thu, 11 Sep 2025 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : झज्जर कमिश्नर डॉ. राजश्री का सम्मान करते ग्रामीण। स्रोत कमेटी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर कमिश्नर डाॅ. राजश्री रोहद गांव स्थित महाकाली कंठी माता मंदिर में पहुंची। उन्होंने अपने पति कर्नल राजवीर सिंह के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। कर्नल राजवीर सिंह मूलत: रोहद गांव से ही हैं जिस कारण ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों की ओर से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों का भी भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों में रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, बेरी के विधायक डाॅ. रघुवीर सिंह कादियान, भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला पार्षद संजय दलाल और रवि रेडू, पूर्व अधक्ष कर्मवीर राठी, भाजपा नेता संजय कबलाना, पप्पू दलाल व सनवीर दलाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें