फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीएम की सख्ती...बाजारों से हटवाया अतिक्रमण, 47 वाहनों के चालान

विज्ञापन
फोटो 94: रेलवे रोड पर दुकानदारों का नगर परिषद द्वारा जब्त किया गया सामान। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे रोड और मेन बाजार में लगातार बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया। एसडीएम के नेतृत्व में सोमवार शाम को सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जों को हटवाया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 47 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

एसडीएम अभिनव सिवाच ने अभियान के दौरान दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। कहा जब तक दुकानदार स्वयं नही समझेंगे, तब तक कार्रवाई होगी।अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की।
नगर परिषद की टीम ने भी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए करीब 12 हजार रुपये के चालान काटे। नगर परिषद के एमई जोगेंद्र सिंधु, सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा, बीआई विवेक जैन सहित अन्य अधिकारी अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन

टीम ने दुकानों के बाहर रखे गए अवैध बोर्ड, काउंटर और सामान हटवाया। काफी सामान को जब्त भी किया गया। दुकानदारों विवेक कुमार, रवि कुमार, पप्पू, धर्मेंद्र, अमित शर्मा, अनुज का कहना है कि पहले ही बाजार में ग्राहक कम आ रहे हैं और इस तरह की सख्ती से उनका धंधा और ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि प्रशासन बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए सीधे चालान और जब्ती की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें