फोटो-67: बहादुरगढ़ के एसडीएम अभिनव सिवाच को हाथ जोड़कर अपनी समस्या के समाधान की मांग करती गांव ट
- फोटो : credit
बहादुरगढ़। गांव टांडाहेड़ी निवासी चाहना देवी मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचीं जहां एसडीएम के सामने हाथ जोड़कर चाहना देवी ने कहा, एसडीएम साहब...हाथ जोड़ू सूं...मेरे वारिसान की तस्दीक करवा दयो। एसडीएम ने महिला की पूरी कहानी सुनी और तुरंत समस्या का निपटान कराया।
चाहना देवी ने एसडीएम को बताया कि उनके पति बिजेंद्र सिंह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। 52 वर्ष की उम्र में बीमारी के कारण कुछ समय पहले उनका निधन हो गया। इसके बाद एमसीडी की ओर से परिवार से वारिसान तस्दीक से संबंधित दस्तावेज मांगे गए थे।
दस्तावेजी प्रक्रिया में आ रही अड़चनों के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी पटवारी और कभी तहसीलदार के पास चक्कर लगी रही हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। उन्हें तस्दीक की कोई जानकारी नहीं है।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने कार्यालय स्तर पर तत्काल निपटान किया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के एमसीडी अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का अनुरोध किया जिससे महिला को राहत मिल सकी।