फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 10 लाख से अधिक के 150 बकायेदारों को अंतिम नोटिस, भवनों को सीलिंग की तैयारी

विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ नगर परिषद के कार्यालय की प्रापर्टी टैक्स शाखा में अपने कार्य को लेकर पहुंचे ल - फोटो : credit
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

नगर परिषद ने प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। 10 लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के 150 बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के 15 दिन के भीतर टैक्स जमा नहीं किया तो भवनों को सील किया जाएगा।
नगर परिषद ने हाल ही में करीब पांच हजार बकायेदारों को नोटिस दिए थे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए परिषद ने 11 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी का लक्ष्य रखा था लेकिन अब तक केवल करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है।
विज्ञापन

शहर में कुल 85 हजार के करीब प्रॉपर्टी आईडी हैं जबकि अकेले इस वर्ष का टैक्स बकाया लगभग 11 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल ने बताया कि 10 लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वालों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी जिसकी सूची तैयार कर ली गई है।
पहली सूची में करीब 150 नाम शामिल हैं जिनमें बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान, औद्योगिक संस्थान और कई सरकारी कार्यालय भी हैं। नगर परिषद हर साल प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए नोटिस जारी करती रही है लेकिन इतने बड़े पैमाने पर सीलिंग की कार्रवाई पहली बार की जाएगी।
विज्ञापन

सीलिंग की कार्रवाई शुरू होते ही परिषद के खजाने में प्रॉपर्टी टैक्स से अच्छी-खासी राशि जमा हो सकती है। हालांकि बड़े बकायेदारों में शामिल सरकारी विभागों से वसूली करना नगर परिषद के लिए अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।



शहर में प्रापर्टी का विवरण

प्रापर्टी का प्रकार संख्या

रिहायशी 46061

वाणिज्यिक 4952

औद्योगिक 3828

संस्थागत 496

खाली प्लाट 22742

विशेष वर्ग 474

मिक्स यूज 4731

कृषि 1509

कुल 85556
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें