मैं नहीं आपÓ की सेवा के पर्याय स्कॉउट के क्षेत्र में झज्जर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम दिनों दिन चमक रहा है। अब एक बार फिर झज्जर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति स्काउट्स अवॉर्ड प्राप्त करके विद्यालय व जिले का नाम देश में रोशन किया है। प्राचार्य आरएस कादयान के मार्ग दर्शन और यूनिट लीडर डॉ. राजेंद्र के नेतृत्व में यह सम्मान पाने वालों में कपिल, प्रीत, कुणाल, प्रदीप, धीरज व सुमित शामिल हैं। स्काउट दल के इन सदस्यों को राष्ट्रपति अवॉर्ड मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिवाच, विद्यालय प्राचार्य आरएस कादयान व यूनिट लीडर डॉ. राजेंद्र ने बधाई दी है।
स्कूल में विद्यार्थियों का हुआ जोरदार स्वागत
रावमावि, झज्जर के छ: विद्यार्थी राष्ट्रपति स्काउट्स अवॉर्ड प्राप्त करके विद्यालय लौटे। विद्यालय में आने पर उनका स्वागत किया गया और प्राचार्य आरएस कादयान ने तथा टीम लीडर डॉ राजेंद्र ने आशीर्वाद दिया तथा उपलब्धि पर बधाई दी। प्राचार्य आरएस कादयान ने कहा कि शिक्षा का सही मायने में अर्थ केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि सर्वांगीण विकास है। स्कॉउट्स का हौंसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से विद्यार्थी के जीवन में अनुशासन आता है। जो जीवन भर काम आता है। उन्होंने कहा कि इन स्काउट्स की सफलता से दूसरे विद्यार्थी भी प्रेरणा लेंगे। प्राचार्य ने कहा कि टीम लीडर डॉ. राजेंद्र जिस भावना व लगन से काम करते हैं उसी के चलते स्काउट प्रभावित होते हैं और सफलता मिलती है। उन्होंने टीम लीडर को भी विशेष तौर बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि इस स्कूल के विद्यार्थी स्काउट के क्षेत्र में निरंतर सेवाभाव से कार्य करके प्रदेश व नेशनल लेवल पर नाम कमा रहे हैं। इस विद्यालय के कुल 36 विद्यार्थी अभी तक राष्ट्रपति स्काउट्स अवॉर्ड प्राप्त कर चुके हैं, जबकि 96 स्काउट राज्य पुरस्कार तथा 8 स्काउट्स विशेष रूप से महामहिम राज्यपाल द्वारा हरियाणा राजभवन में 'सर्वश्रेष्ठ स्काउट्स अवार्डÓ प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय जंबूरियों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। इनमें से विशेष रूप से हरिद्वार, कोलकाता, नई दिल्ली, हैदराबाद में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं।
फ्रेंडशिप पीक में लहराया तिरंगा
झज्जर के रावमावि के छात्र सन्नी सिंह ने पिछले दिनों मनाली में हुई प्रतियोगिता में फ्रेंडशिप पीक पर तिरंगा लहराकर हरियाणा का नाम रोशन किया। मनाली में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा के हर जिले से एक-एक प्रतिभागी ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में सन्नी सिंह ने चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया तथा नाम रोशन किया।