फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुपनियां में बेटियों के नाम पर लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

Sun, 16 Aug 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 71: बुपनियां में पौधरोपण करती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिलाएं। (संवाद)
विज्ञापन
बादली। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुपनियां गांव में एक पौधा बेटी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटियों के नाम पर पौधे लगाए गए। उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सुपरवाइजर शकुंतला ने कहा कि लगातार घट रही पेड़-पौधों की संख्या पर्यावरण संतुलन के लिए चिंता का विषय है। पेड़-पौधे वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है, लेकिन पौधरोपण के बाद उनकी जिम्मेदारी से देखभाल करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बेटियों का पालन-पोषण, सुरक्षा और संरक्षण किया जाता है, उसी तरह लगाए गए पौधों की भी नियमित देखभाल की जानी चाहिए, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज, सुनीता और द्रोपती सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं और बेटियों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें