फोटो-59: बहादुरगढ़ की संत कबीर बस्ती में बनाई गई समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। संत कबीर बस्ती के शिव मंदिर में बुधवार को बस्ती के लोगों की बैठक हुई। इसमें बस्ती की समस्याओं के समाधान को लेकर संत कबीर बस्ती संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति कॉलोनी को पक्का कराने और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगी।
समिति में प्रदीप कुमार को अध्यक्ष, मोहित कुमार को उपाध्यक्ष, शमशेर उर्फ विजय कुमार को महासचिव, राजू को कार्यकारी अध्यक्ष, सतीश सरसार को सलाहकार, शिवकुमार को कोषाध्यक्ष, सुमित कुमार टांक को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। सदस्य के रूप में पप्पू, राजेंद्र, राजपाल, प्रेम भदानी, बिट्टू टांक और संजय सिरसवाल सहित अन्य को जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदीप कुमार ने बताया कि पचास वर्षों से अधिक समय से यह कॉलोनी बसी हुई है। यहां के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन बस्तीवासियों को वादों के सिवाय कुछ नहीं मिला।
हाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा रविदास जयंती पर 20 वर्षों से कब्जाधारकों को मालिकाना हक देने की घोषणा के बाद एससी और डीएससी समाज में नई उम्मीद जगी है। प्रदीप कुमार ने कहा कि समिति जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर कॉलोनी के मुद्दे उठाएगी और बस्ती के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।