फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हड़ताल के 12वें दिन सफाई कर्मचारियों ने चेयरपर्सन को सौंपा ज्ञापन

Mon, 17 Aug 2026 04:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 86: नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी को ज्ञापन देते सफाई कर्मचारी। स्रोत संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद बहादुरगढ़ के सफाई कर्मचारी 12वें दिन भी हड़ताल पर रहे। सोमवार को कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया।
इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी को ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की। मंच संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने बताया कि छह अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को आगे बढ़ाया गया है। सरकार की ओर से मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पहले तीन दिवसीय हड़ताल का निर्णय था। सरकार द्वारा बातचीत के लिए नहीं बुलाए जाने से हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि 13 मई 2026 को सरकार व कर्मचारी नेताओं के बीच 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इन मांगों को लागू करने संबंधी पत्र अभी तक जारी नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की। उन्होंने सफाई विभाग से ठेका प्रथा समाप्त करने को कहा। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने तथा एचकेआरएन को भंग करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें