फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुलाब सिंह ने बेंगलुरु एंड्योरेंस रन में 384 किलोमीटर का नया रिकॉर्ड बनाया

Mon, 17 Aug 2026 04:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 82 : दौड़ प्रतियोगिता के विजेता धावक गुलाब सिंह। स्रोत गु्रप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावक गुलाब सिंह ने बेंगलुरु में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने भसीन स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित 72 घंटे की बेंगलुरु एंड्योरेंस रन-2026 में यह उपलब्धि हासिल की। गुलाब सिंह ने 384 किलोमीटर की दूरी पूरी कर ओवरऑल ओपन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उनकी इस शानदार उपलब्धि से बहादुरगढ़ और बीआरजी का नाम देशभर में रोशन हुआ है। इस दौड़ में देशभर से 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने यह जानकारी दी। प्रतियोगिता 13 अगस्त शाम तीन बजे से 16 अगस्त शाम तीन बजे तक आयोजित हुई थी। यह बेंगलुरु के श्रीनिवास नगर स्थित बंजारा समंथन में हुई। गुलाब सिंह ने 72 घंटे में 600 मीटर के कठिन ट्रेल लूप पर 384 किलोमीटर की दूरी तय की। यह दूरी करीब 640 चक्कर के बराबर थी। उन्होंने कई वर्षों पुराने कोर्स रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

गुलाब सिंह की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने चार वर्ष पहले दौड़ने की शुरुआत की थी। तब उन्होंने बीआरजी की वार्षिक दौड़ में महज पांच किलोमीटर की दूरी तय की थी। लगातार अभ्यास, अनुशासन और लंबी दूरी की दौड़ के प्रति जुनून ने उन्हें अल्ट्रा रनिंग की ओर बढ़ाया। ऊबड़-खाबड़ ट्रेल पर धूप, बारिश और रात के अंधेरे जैसी चुनौतियां भी थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी रफ्तार और हौसला बनाए रखा।
विज्ञापन

इंसेट
बीआरजी में अल्ट्रा रनिंग का जुनून
बीआरजी में अल्ट्रा रनिंग को लेकर जुनून नया नहीं है। वर्ष 2020 में ग्रुप के संस्थापक दीपक छिल्लर और परवीन सांगवान ने एक चुनौती पूरी की थी। उन्होंने लगातार तीन दिनों तक प्रतिदिन 100 किलोमीटर दौड़कर कुल 300 किलोमीटर की दूरी तय की थी। इस उपलब्धि ने ग्रुप के अन्य धावकों को भी लंबी दूरी की दौड़ के लिए प्रेरित किया। आज बीआरजी के कई धावक मैराथन, अल्ट्रा और एंड्योरेंस दौड़ों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दीपक छिल्लर ने गुलाब सिंह को बधाई देते हुए इसे पूरे बहादुरगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें