फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी, शहर में 950 टन कूड़े के ढेर से बढ़ी परेशानी

Sat, 09 May 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-56: बहादुरगढ़ के दिल्ली रोड पर सिविल अस्पताल के पास कूड़ेदान की बजाय सड़क पर पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और सड़कों, बाजारों व मोहल्लों में करीब 950 टन कूड़ा जमा हो चुका है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों से दुर्गंध फैल रही है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

वहीं यूनियन ने घोषणा की है कि 11 मई तक हड़ताल जारी रहेगी। नगर परिषद की ओर से कूड़ा उठाने के लिए फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है। शहर में कई स्थानों पर कूड़ेदान रखे गए हैं लेकिन लोग उनमें कूड़ा डालने की बजाय बाहर सड़कों पर ही फेंक रहे हैं। इससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कच्चे, पक्के और ठेका कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर की अध्यक्षता में धरना जारी रहा जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार पांच और दस वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई।

कर्मचारियों ने फरीदाबाद अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणबीर को शहीद का दर्जा देने, एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी दोहराई। साथ ही झज्जर में भूख हड़ताल के दौरान मृत सफाई कर्मचारी राजेश के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।

इस मौके पर जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, अजय, मुकेश बालगुहेर, होशियार सिंह, संदीप टॉक सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी धरने में मौजूद रहे।



सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से परेशानी बढ़ रही है। घरों से कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां नहीं आ रही हैं। लोगों के घरों में कई-कई दिन का कूड़ा इकट्ठा हो गया है। इसका निपटान बड़ी समस्या बनी हुई है।

- राजकुमार अरोड़ा, सेक्टर दो



हड़ताल से सड़कों ही नहीं गलियों में भी कूड़ा ही कूड़ा दिखाई दे रहा है। जहां ज्यादा कूड़ा है वहां सड़ने से दुर्गंध उठ रही है। वहां से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार इस समस्या का समाधान निकाले।
विज्ञापन


- जयपाल सांगवान, सेक्टर छह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें