फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: निलाहेड़ी के सरकारी स्कूल की लाइब्रेरी बिल्डिंग के सैंपल लिए

विज्ञापन
29jjrp28- निलाहेड़ी गांव के सरकारी स्कूल में सैंपल भरता कर्मचारी। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
साल्हावास। गांव निलाहेड़ी में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय में फरवरी 2023 में बनी लाइब्रेरी में घटिया सामग्री लगाने के मामले में वीरवार को समग्र शिक्षा विभाग की तकनीकी विंग के अधिकारियों ने सैंपल लिए। उनको जांच के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पहले भी शिकायत की थी लेकिन शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। अब समाधान शिविर में शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने फिर से उपायुक्त के सामने इस मुद्दे को उठाया। शिकायत पर शिक्षा विभाग के एसडीओ विकास शर्मा टीम के साथ पहुंचे और शिकायतकर्ता के सामने सैंपल लिए गए।
सैंपल में एक ही जगह से पांच ईंटें निकाली गई और दो से अढाई किलो मसाला लिया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लाइब्रेरी में सबसे घटिया किस्म की ईंट और मसाला प्रयोग किया गया है। ये ईंट एक नंबर की न लगाकर तीन नंबर की लगाई गई हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि अधिकारियों ने सैंपल लेने के बाद टेप लगा दी लेकिन सैंपल सील को पैक नहीं किया। उन्हें अंदेशा है कि कहीं सैंपल बदली न कर दी जाए। शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मामले को रफा-दफा करने में लगे हैं। उनका आरोप है कि तत्कालीन प्राचार्य ने इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग कर भ्रष्टाचार किया है।

वर्जन
शिकायतकर्ता की शिकायत पर निलाहेड़ी स्कूल की लाइब्रेरी की बिल्डिंग के सैंपल लिए गए हैं जिसकी लैब में जांच करवाई जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विकास शर्मा, एसडीओ, समग्र शिक्षा अभियान

29jjrp28- निलाहेड़ी गांव के सरकारी स्कूल में सैंपल भरता कर्मचारी। स्रोत-ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें