फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सत्यापन के फेर में फंसी 25 हजार किसानों की सम्मान निधि

Fri, 17 Nov 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। चार साल पहले शुरू हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र जिले में लगातार घटते जा रहे हैं। योजना के पहले वर्ष में जिले के 97 हजार किसानों को सम्मान निधि मिली थी, लेकिन धीरे धीरे से संख्या घटकर 44 हजार 870 पहुंच गई है। 25 हजार किसान ऐसे हैं। जिसकी सम्मान निधि किसी न किसी वजह से आनी बंद हो गई है। इनमें अधिकांश किसानों का आधार, जमीन आदि दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हुआ। कुछ किसानों के दस्तावेज में खामी, आयकर दाता होने की वजह से पेंशन जारी नहीं हुई।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त किसानों के खातों में डाले जाने तक हर साल योजना के तहत लाभपात्र किसानों की संख्या कम होती जा रही है। पड़ताल गई तो सामने आया कि आयकर भरने, किसान की मृत्यु होने, अयोग्य लाभ पात्र के अलावा जमीन का सत्यापन न होने, खुद के नाम या माता-पिता के नाम आधार व अन्य कागजात में गलत होने के कारण किसानों की संख्या में कमी आई है। इसके चलते हर साल योजना के तहत किसानों की संख्या लगातार कम हो रही है।
2019 में जब इस योजना की शुरुआत हुई थी, उस समय जिले के 97 हजार 297 किसानों के खातों में यह राशि डाली गई थी, लेकिन 14वीं किस्त डलने पर यह संख्या 44 हजार 870 तक पहुंच गई। हालांकि 15वीं किस्त के रूप में दावा किया जा रहा है कि यह जिले के किसानों के खाते में आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि डाली गई है, लेकिन अभी पोर्टल अपडेट न होने के कारण सही आंकड़ा सामने नहीं आ रहा है। आंकड़ों के अनुसार जिले के लगभग 16 हजार किसानों की अभी केवाईसी अपडेट नहीं हुई है। इसके अलावा लगभग 4 हजार किसानों का भूमि रिकार्ड और लगभग 5 हजार किसानों का आधार सत्यापन नहीं होने के कारण किस्त खातों में नहीं आई है।
विज्ञापन



दस्तावेज की खामी ठीक कराने को काट रहे चक्कर
खामी और आधे अधूरे दस्तावेज होने की वजह से सम्मान निधि रुकने से परेशान किसान अब अपने दस्तावेज ठीक कराने में जुटे हैं। दस्तावेज में किसान का नाम, माता-पिता के नाम आधार कार्ड व अन्य जमीनी कागजात में अलग-अलग है। इसके अलावा कई किसानों की जमीन अब तक सत्यापित होकर नहीं आई है। पहचान पत्र पोर्टल में अपडेट नहीं हो सकी है। इस कारण भी कई किसानों को अब तक किस्त की राशि नहीं मिली है। इसके लिए किसान कृषि विभाग कार्यालय में त्रुटियों को ठीक कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं।


अब तक कौन सी किस्त कितने किसानों ने ली

पहली किस्त-97297

दूसरी किस्त- 97613

तीसरी किस्त-97140

चौथी किस्त-95012

पांचवीं किस्त- 93310

छठीं किस्त- 92094

सातवीं किस्त-89087

आठवीं किस्त-87380

नौवीं किस्त-83531

दसवीं किस्त-77579

ग्यारहवीं किस्त-71622

बारहवीं किस्त-34683

तेरहवीं किस्त-49839

चौदहवीं किस्त-44870


वर्जन

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत राशि सीधे किसानों के खातों में डाली जाती है। जिन किसानों की बैंक, आधार कार्ड या अन्य जानकारी सही नहीं है तो उनकी राशि नहीं डलती। ऐसे किसान त्रुटियों को ठीक कराकर अपडेट करवाए। उसके बाद राशि डाल दी जाती है। 15वीं किस्त अभी पोर्टल पर अपडेट नहीं हुई है।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र अहलावत, कृषि उप निदेशक, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें