फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान शिविर... मौके पर बनी दिव्यांग पेंशन व प्रॉपर्टी आईडी

Tue, 03 Dec 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp09- झज्जर। लघु सचिवालय सभागार में लोगों की ​शिकायत सुनते डीसी प्रदीप दहिया। स्त्रोत- प्रच
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को जिलास्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने नागरिकों की शिकायतों को सुना व समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न स्तरों पर आयोजित हुए समाधान शिविरों में 47 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। कुछ मामलों में जल्द से जल्द समाधान करने के डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा भी मौजूद रहे।
बाबेपुर गांव निवासी राहुल दिव्यांग पेंशन बनवाने के लिए समाधान शिविर में पहुंचे। उपायुक्त ने उनका पक्ष सुनने के बाद संबंधित विभाग को कार्रवाई करते हुए पेंशन का लाभ देने के निर्देश दिए। जिला कल्याण अधिकारी ने समाधान शिविर में पेंशन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करते हुए शिकायतकर्ता की पेंशन बनाई।
विज्ञापन

इसके अलावा मॉडल टाउन निवासी रिसाल सिंह प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायत लेकर समाधान शिविर में आए। उपायुक्त ने उनके मामले में सुनवाई करते हुए ईओ नगर परिषद को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रॉपर्टी आईडी जनरेट की गई व समस्या का समाधान कर दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर को जनता के जीवन में बदलाव लाने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि जनता का प्रशासन के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है। यह एक पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली है जिससे जनता व प्रशासन के बीच संबंध और बेहतर हुए हैं।

दिव्यांग को जल्द मोटर ट्राई साइकिल दिलवाने के निर्देश

रईया गांव निवासी दिव्यांग धर्मबीर मोटर ट्राई साइकिल दिलवाने की मांग को लेकर समाधान शिविर में पहुंचे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शीघ्र मोटर ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।



इन मामलों में शिकायत लेकर आए नागरिक
इंतकाल दर्ज करवाने, अवैध कब्जा हटवाने, सीएम विंडो, दिव्यांग व बुढ़ापा पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाने, फसल बिक्री पेमेंट लेने, डॉ बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना का लाभ लेने, नाली का निर्माण करवाने, लाडली पेंशन योजना का लाभ लेने, दुकान में आग लगने पर आर्थिक सहायता लेने, सोलर एनर्जी की योजनाओं का लाभ लेने, महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना का लाभ लेने आदि विषयों से जुड़ी समस्याएं लेकर नागरिक समाधान शिविर में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें