झज्जर। रोहतक और फतेहाबाद की टीम के बीच खेले गए पटौदी ट्रॉफी के क्रिकेट मैच में रोहतक की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। मैच में बहादुरगढ़ निवासी फतेहाबाद टीम के खिलाड़ी सक्षम शर्मा ने 58 रन बनाए।
रोहतक के भिवानी रोड स्थित 22 यार्ड्स ग्राउंड में रोहतक और फतेहाबाद की टीम के बीच पटौदी ट्रॉफी का क्रिकेट मैच खेला गया। रोहतक की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फतेहाबाद की टीम 46.2 ओवरों में 209 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में सक्षम शर्मा ने 62 गेंदाें में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतक की टीम ने 29.1 ओवरों में तीन विकेट पर 212 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। संवाद