फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 4.2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
01jjrp05 अफीम के साथ पकड़ा गया आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने तस्कर दुर्गा शंकर को 4 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि राजस्थान निवासी एक व्यक्ति झज्जर-खेड़ी रोड स्थित अहरी मोड़ के पास सड़क किनारे अफीम बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
इस सर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपी वहां से निकलने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना माछरौली में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी की पहचान दुर्गा शंकर निवासी ग्राम चामेरा, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर, राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान उससे बरामद अफीम के स्रोत, खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह का कहना है कि झज्जर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। इस साल अब तक नशीले पदार्थों से संबंधित 11 आपराधिक मामले दर्ज कर करीब 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें