फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सक्षम शर्मा ने क्रिकेट के खेल में बनाई पहचान

Wed, 30 Apr 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
29jjrp02- झज्जर। सक्षम शर्मा
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 निवासी सक्षम शर्मा ने क्रिकेट के खेल में अपनी पहचान बनाई है। वह अब तक हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं। सक्षम शर्मा पिछले करीब 9 वर्षों से बहादुरगढ़ की चैंपियन क्रिकेट अकादमी में कोच राजेश गुलिया के पास क्रिकेट का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सक्षम शर्मा अब तक अंडर-16 व अंडर-19 में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले की टीम से भी खेल चुके हैं। इसके अलावा सक्षम शर्मा विजय मर्चेंट ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी में भी हरियाणा की तरफ से खेल चुके हैं। सक्षम शर्मा ने मौजूदा समय में हरियाणा अंडर-19 का कैंप भी लगाया है। इसके अलावा सक्षम शर्मा अब हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित होनी वाली अंडर-19 की प्रतियोगिता की ट्रायल के लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं सक्षम शर्मा आगामी होने वाल अंडर-19 की ट्रायल में भाग लेंगे। सक्षम शर्मा को क्रिकेट खिलाने में उसके परिजनों का पूर्ण सहयोग रहा है। सक्षम शर्मा खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छे हैं। सक्षम शर्मा के पिता संदीप कुमार सरकारी नौकरी और माता मनु गृहिणी हैं। सक्षम शर्मा बतौर ओपनर बल्लेबाज क्रिकेट का अभ्यास करते हैं। वहीं सक्षम शर्मा का सपना है कि वह क्रिकेट के खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए हरियाणा और अपने देश की टीम का प्रतिनिधित्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें