फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोवा कलां गांव के स्टेडियम में बनेगा रनिंग ट्रैक

Wed, 17 Jul 2024 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव लोवा कलां के स्टेडियम में आठ लाख की राशि से रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को कार्य का शुभारंभ विधायक राजेंद्र सिंह जून ने नारियल फोड़कर किया। यह कार्य विधायक आदर्श विकास योजना के तहत कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक राजेंद्र सिंह जून ने बताया कि लोवा कलां गांव में स्थित स्टेडियम में बनने बनने वाले टै्रक पर 8 लाख 16 हजार की राशि खर्च की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अनेक समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा हलके की विकास में लगातार अनदेखी की जा रही है। जून ने ठेकेदार से कहा कि ट्रैक के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोताही ने बरते। जून ने ग्रामीणों से भी कहा कि वे भी ट्रैक के निर्माण कार्य पर नजर रखें। अगर कहीं भी किसी प्रकार की कोई शिकायत मिले तो मुझे जरूर बताएं ताकि पूरी गुणवत्ता के साथ इसका निर्माण कार्य कराया जा सके। इस मौके पर सीटू बराही, पूर्व ब्लॉक पार्षद प्रवीन मान, पूर्व,रमेश, विनीत, काला, दिनेश, संदीप, सचिन, राजेंद्र घोड़े वाला, रमेश, रणबीर, राजबीर, सतबीर, संजय, चुन्नू, देवेंद्र, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें