बेरी। झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव लकड़िया के पास एक चलती कार में आग लग गई। गनीमत रहीं कि आग लगने पर चालक को पता लग गया और उसने गाड़ी रोक कर अपने आपको सकुशल बाहर निकल लिया। सूचना मिलने पर दमकल दस्ता भी मौके पर पहुंचा। तब जाकर गाड़ी में लगी आग को बुझाया जा सका। गाड़ी पूरी तरह जल गई।
गांव रणहोला दिल्ली निवासी उमेश पुत्र आनंद अपनी कार में भंभेवा गांव से वापिस दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वो लकड़िया गांव के पास पहुंचा तो अचानक कार के इंजन में शार्ट सर्किट हुआ और बोनट से आग की लपटें उठने लगी। यह देख युवक ने तुरंत गाड़ी रोक दी और कार से बाहर आ गया। अपने मोबाइल से उसने दमकल दस्ते को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। और बीच सड़क पर जल रही कार को बुझाया।
रोहतक-झज्जर नेशनल हाईवे पर गांव लकड़िया के पास कार में शर्ट-सर्किट से आग लगाने की सूचना मिली थी और मामला इतेफाकिया है रपट दर्ज कर ली गई है।
- राजबीर सिंह डीघल चौकी इंचार्ज