फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभियान चलाकर करें अपराधियों की धरपकड़

Wed, 14 Jun 2023 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अपराध रोकने के लिए अपराधियों में पुलिस का और अधिक डर बनाना होगा। उन्हें पकड़ने के लिए योजना बनाकर कार्रवाई की जाए। यह बात मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में आयोजित सीआईए प्रभारियों की बैठक में एसपी डॉ अर्पित जैन ने कही।
विज्ञापन

वे जिले के तीनों सीआईए प्रभारियों और एंटी नारकोटिक सैल के प्रभारी के साथ बैठक ले रहे थे। एसपी ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए गंभीरता से कार्रवाई अमल में लाई जाए। विभिन्न आपराधिक गिरोह के बदमाशों को पकड़ने के लिए ठोस योजना बनाकर व आपसी समन्वय स्थापित करके औचक कार्रवाई करें। बैठक में जघन्य अपराधों के दोषियों व गैंग के बदमाशों को पकड़ने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अपराध, कानून एवं व्यवस्था व आपराधिक गिरोह से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में अपराध जांच शाखा प्रभारी झज्जर व बहादुरगढ़, एंटी नारकोटिक सेल तथा साइबर सैल झज्जर के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में बदमाशों को पकड़ने के लिए बनाई गई रणनीति की समीक्षा करते हुए विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें