बादली। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों के खिलाफ 20 जून को विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह
फैसला बादली सीएचसी में हुई कर्मचारियों की बैठक में लिया गया। बैठक से पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएसी प्रांगण में अधिकारियों
के खिलाफ नारेबाजी भी की।
ब्लॉक बादली की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बादली में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सरोजबाला ने की तथा संचालन ब्लॉक सचिव जयपाल ने किया। बैठक में मुख्य रुप से ब्लॉक बादली में एमपीएचई कैडर के कर्मचारियों की मांगों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। ब्लॉक सचिव जयपाल ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगो में कर्मचारियों को वेतन समय पर न मिलना, एलटीसी न मिलना, एसीपी लगवाना, आई कार्ड बनवाना, ब्लॉक की मासिक मीटिंग करना समेत अनेक मांगे हैं। जयपाल ने बताया कि जल्द ही कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो एमपीएचई कैडर के कर्मचारी 20 जून को सीएचसी बादली में विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक से पहले सभी कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की जबकि बाद में अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसएमओ को सौंपा। इस अवसर पर राकेश कुमार, हेमलता, सुनीता, मुजू, दीवान
सिंह, सुरेंदर, राजसिंह, बिन्नी, धर्मबीर, जसमेर, विशाल, संदीप और योगेश शामिल रहे मौजूद रहे।