फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: सीवर सफाई के दौरान प्लंबर की मौत पर बवाल, 1 करोड़ मुआवजे की मांग को लेकर सिविल अस्पताल में पंचायत

Fri, 22 May 2026 11:42 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

पंचायत ने सख्त चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन इन तीनों मांगों को लिखित रूप में स्वीकार नहीं करता, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया जाएगा और न ही शव उठाया जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर बैठे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवर सफाई के दौरान एक प्लंबर की दर्दनाक मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। मृतक के परिवार को न्याय और आर्थिक सहायता दिलाने के लिए नागरिक अस्पताल में एक बड़ी पंचायत चल रही है। इस पंचायत की अध्यक्षता दलाल खाप 84 के प्रधान भूप सिंह कर रहे हैं, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन




पंचायत ने प्रशासन के सामने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल प्लंबर का शव नागरिक अस्पताल में ही रखा गया है।
विज्ञापन


पंचायत और परिजनों ने प्रशासन के सामने तीन मुख्य शर्तें रखी हैं:-

  • आर्थिक सहायता: मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
  • पेंशन: मृतक की पत्नी के जीवन-यापन के लिए स्थायी पेंशन लागू की जाए।
  • मेडिकल सुविधा: मृतक के बच्चे के लिए भविष्य में मुफ्त और उचित मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

पोस्टमार्टम रोकने की चेतावनी

विज्ञापन

पंचायत ने सख्त चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन इन तीनों मांगों को लिखित रूप में स्वीकार नहीं करता, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया जाएगा और न ही शव उठाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें