फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहद टोल पर बीती रात हंगामा, टोल कर्मचारी से मारपीट

Sat, 02 Jan 2016 01:32 AM IST
ब्यूूराो/अमर उजाला/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ लोग नव वर्ष को लेकर जश्न मना रहे थे तो दूसरी ओर टोल पर पर्ची काटने को लेकर मारपीट व तोड़फोड़ हो रही थी।
विज्ञापन


इस घटना में थाना सदर पुलिस ने खुद को सांपला के चेयरमैन बताने वाले सुधीर समेत 9 के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। टोल पर हंगामा होने से कर्मचारी सहमे रहे और चार घंटे तक यह रोड टोल फ्री रहा। जिससे लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ है।

टोल टैक्स पर कार्य करने वाले यूपी मूल निवासी फिरोज खान ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में कहा कि वह दो माह से डब्ल्यूएचएचपीपीएल पर टीसी की नौकरी कर रहा है। वीरवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बहादुरगढ़ की तरफ से टोल बैरियर पर एक पोलो कार आई।
विज्ञापन


जब उसने कार में सवार चालक से टोल की पर्ची के पैसे मांगे तो एक व्यक्ति नीचे उतरा और उसने अपने को सांपला का चेयरमैन सुधीर बताया और पर्ची कटवाने से मना कर दिया। जब उन्होंने बिना पर्ची कटवाए यहां से नहीं जाने देने के लिए कहा तो गाड़ी में बैठे अन्य युवक नीचे उतर आए और मारपीट करने लगे।

यही नहीं उन्होंने उनकी कोई नहीं सुनी बल्कि बूथ में भी तोड़फोड़ कर दी। जिस पर उन्होंने शोर मचाया तो वहां सिक्योरिटी गार्ड व कंट्रोल रूम से शिफ्ट इंचार्ज व अन्य टीसी भी आ गए। उन्होंने उसे छुड़वाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच यहां एक सैंट्रो कार भी आई और उसमें सवार चार-पांच युवकों उतरे। उन्होंने भी उनके साथ मारपीट की और ऑफिस की तरफ चले गए। वहां रखे कंप्यूटर, फर्नीचर व शीशे को तोड़ दिया। इस घटना के बाद राहगीर भी इकट्ठे हुए तो उनकी मदद से 9 व्यक्तियों को पकड़ा।

पुलिस कंट्रोल रूम व थाना सदर को सूचना दी। जिसके कुछ ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया गया है कि यहां पर पुलिस के साथ भी कुछ कहासुनी हुई। वहीं जिन युवकों का नाम इस घटना में आया है उन्होंने मारपीट व तोड़फोड़ करने में अपना हाथ नहीं होना बताया है।

मार पिटाई सीसीटीवी कैमरे में कैद
टोल मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि करीब एक घंटे तक मारपीट करने वाले यहां हंगामा करते रहे। यह सब घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजकर आठ मिनट पर कार में सवार होकर यहां युवक आए। टोल पर्ची न कटवाने को लेकर उन्होंने लेन नंबर-3 पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारी के साथ गाली-गलौच व मारपीट करने लगे। इसके बाद बूथ के अंदर जाकर तोड़फोड़ की। उन्होंने बताया कि इस घटना से चार घंटे यह हाइवे टोल फ्री रहा। जिससे उन्हें साढ़े तीन लाख का नुकसान भी हुआ।  

सीसीटीवी कैमरों से साफ नजर आ रहा है मारपीट करने वाले पहले कर्मचारी की गर्दन पकड़ने का प्रयास करते हैं और बाद में दरवाजा खोलकर कर्मचारी के साथ मारपीट करते हैं। सामान तोड़फोड़ का आंकलन किया जा रहा है।

टोल पर बनी 12 लेन
दिल्ली-रोहतक हाइवे पर रोजाना कई हजार वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इनमें छोटे वाहनों से लेकर बड़े वाहन भी शामिल हैं। कारों व ट्रकों की संख्या काफी संख्या में है।

इनसे टोल वसूला जाता है। रोहद टोल टैक्स पर भीड़भाड़ न रहे और चालकों को लंबी लाइनों में फंसना न पड़े इसको ध्यान रखते हुए 12 लेन बनाई है जहां पर्ची काटी जाती है। लेकिन रात को 10 लेन यहां चल रही थी।
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार
थाना सदर प्रबंधक बिजेंद्र सिंह व आसोदा चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर मारपीट करने वालों में सांपला का चेयरमैन बताने वाले सुधीर के अलावा नवीन, मुकेश, रवि, आशीष, सतपाल, कपिल, अनिल व गंगाधर शामिल रहे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें