फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने से किराये पर ली वैन और लूट ली

Fri, 01 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार मां व बहन को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लेकर जाने के बहाने किराए पर ली गई वैन को चार युवकों ने हथियार के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर ड्राइवर के मुंह पर बट मारी और उस पर लात-घूंसे भी बरसाए। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर लूटपाट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दिल्ली के जेजे नांगलोई निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह दो माह से नांगलोई से बहादुरगढ़ तक वैन को सवारियां ढोने में प्रयोग कर रहा था। बुधवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बस स्टैंड बहादुरगढ़ पर वह सवारियों के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान चार युवक उसके पास आए और गांव बराही के रहने वाले बताने लगे। सतीश का आरोप है कि उक्त युवकों ने अपनी मां व बहन को रोहतक पीजीआई लेकर जाने के लिए वैन को 1200 रुपये में किराए पर लिया। जब वह वैन को लेकर बराही फाटक से कुछ दूरी पर पहुंचा तो इसी दौरान एक युवक जो कि वैन की अगली सीट पर बैठा था उसने पिस्तौल निकाला और उसे गांव बराही न ले जाकर सीधी ले जाने के लिए कहा। साथ ही गाली मारने की धमकी दी। जिससे वह डर गया और उनके कहे अनुसार वैन को दहकोरा की तरफ ले गया। यहां पहुंचने पर वैन में सवार युवकों ने उसे नीचे उतार दिया। उसने विरोध किया तो उस पर पिस्तौल तान दी और थप्पड़ों व लात-घूसों से भी मारा। यही नहीं उसके मुंह पर पिस्तौल के बट से मारा। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी युवक उसकी वैन के साथ-साथ मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी भी की लेकिन उसके बाद भी वैन लूटकर फरार हुए युवकों का कोई पता नहीं चल पाया।


हथियार के बल पर वैन लूटने के मामले में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस कई पहलुओं को लेकर वैन के ड्राइवर से भी जानकारी जुटा रही है। उसकी मोबाइल काल भी खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणधीर सिंह, सिटी एसएचओ बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें