29jjrp05- झज्जर। बहादुरगढ़ के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बस। संवाद
झज्जर। जिले के बहादुरगढ़ से हरिद्वार के लिए रोडवेज की तरफ से एक रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। हरियाणा राज्य परिवहन के मुख्यालय से इस रूट के लिए परमिट मिलने के बाद रोडवेज बस का संचालन होगा।
हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर की तरफ से जिले के अलग-अलग रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, अब रोडवेज विभाग बहादुरगढ़ से हरिद्वार के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू कर रहा है। इसको लेकर रोडवेज की तरफ से मुख्यालय को परमिट के लिए पत्र लिखा गया है।
मुख्यालय से परमिट मिलने के बाद बस चलाई जाएगी। बहादुरगढ़ के सामान्य बस अड्डा से हरिद्वार के लिए रोडवेज बस का संचालन होने के बाद इस रूट पर आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इससे पहले रोडवेज की तरफ से झज्जर बस अड्डा से हरिद्वार के लिए एक रोडवेज बस चलाई जा रही है।
वर्जन
बहादुरगढ़ बस अड्डे से हरिद्वार के लिए रोडवज की तरफ से एक रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर रोडवेज मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद हरिद्वार के लिए रोडवेज बस चलाई जाएगी।
अशोक, सीआई, रोडवेज विभाग झज्जर